Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल ब्रेकिंग - बैतूल कांग्रेस विधायक एवं उद्योगपति निलय डागा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी।



Betul Breaking - Threatened to kill Betul Congress MLA and industrialist Nilay Daga on phone.

बैतूल कांग्रेस विधायक एवं उद्योगपति निलय डागा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग

बैतूल। शनिवार की देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैतूल विधायक एवं उद्योगपति  निलय डागा को  अज्ञात  नंबर से  फोन पर  अपशब्दों का प्रयोग एवं जान से मारने की धमकी दी गई है  जैसे ही  इस बात की भनक  कांग्रेसियों को लगी  कांग्रेसियों ने इसकी घोर निंदा की है  तथा  अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  बैतूल कोतवाली में ग्वार की देर शाम को मामला भी दर्ज करवा दिया गया है 

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की निन्दा 

 बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के बैतूल के लोकप्रिय लाखों वोटों से जीते बैतूल विधानसभा क्षेत्र की जनता के लाडले विधायक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कल शाम को जान से मारने की धमकी दी गई जो एक बड़ा गंभीर मामला है मैं पुलिस प्रशासन से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द अज्ञात धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर उचित कार्यवाही होनी चाहिए एक जनप्रतिनिधि को इस प्रकार धमकी मिलना एक गंभीर मामला है पुलिस को जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए

पूरे मामले पर पुलिस विभाग का कहना

 कांग्रेसी विधायक निलय डागा को फोन पर धमकी दिए जाने  के मामले पर बैतूल एसडीओपी नितेश पटेल ने बताया कि कल शाम विधायक निलय डागा जी के द्वारा जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 507 का मामला दर्ज कर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही प्रारंभ कर दी है कार्यवाही में पाया गया है कि जिस अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल आया है वह इटारसी होशंगाबाद के पास की लोकेशन बता रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad