मुलताई विधायक ने किया ग्राम काजली में नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मुलताई। पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम काजली में 14 लाख 48 हजार रूपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया साथ ही श्री पांसे ने ग्राम पंचायत में आवासीय क्षेत्र से ग्राम मोक्षधाम तक जाने के लिए 3 कि.मी. दूरी की सुदुर सड़क के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। श्री पांसे ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में व्यवस्थित पंचायत भवन निर्माण से अब ग्राम पंचायत से जुड़े कार्यो को बेहतर संपादन हो सकेगा। ग्राम में सडक पेयजल स्कूल जैसी सुविधाये आवश्यक है और इन मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए वह प्रतिबद्ध है। ग्रामणों की मांग पर श्री पांसे ने ग्राम में 200 मीटर एवं 100 मीटर कुल दा सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री बाबाराव ठाकरे, चंद्रशेखर बरोदे, श्री मनोहर नरवरे, सुदामा चौरे, रमेश हारोड़े, रमेश डंढोरे, संतोष हारोड़े, श्रीमती गीता बनखेड़े जनपद सदस्य, श्रीमती सनोती कवड़े सरपंच, श्री चिंताराम हारोड़े, श्री जितेन्द्र नरवरे, मोहित बनखेड़े, परसराम हारोड़े, कन्हैया चौरे, सुनिल सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

