Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

उज्जैन में आयोजित शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुए मुलताई नगर के युवा कलाकार विजय बोड़खे।

उज्जैन में सम्मानित हुए नगर के युवा कलाकार विजय बोड़खे।


✍️ कुलदीप पहाड़े।
मूलताई। नगर का उभरता हुआ कलाकार जो शार्ट फ़िल्म की दुनिया मे अपनी अलग पहचान बना रहे है और साथ ही नगर का नाम रोशन कर रहा है वह नाम है विजय बोड़खे। 
         विजय को उज्जैन कालिदास अकादमी में आयोजित उज्जयिनी शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया। विजय ओर उनके साथियो ने भोपाल गैस त्रासदी के ऊपर एक डाक्यूमेंट्री "नासूर" बनाई थी। विजय ने बताया कि फ़िल्म के माध्यम से भोपाल गैस कांड के जख्म आज भी नई पीढ़ी में दिखाए गए है। यह फ़िल्म दिव्यांग बच्चों पर आधारित है। फ़िल्म के प्रोड्यूसर आशीष भवलकर एव डायरेक्टर शाहरुख कुरेशी है। उन्होंने बताया कि उज्जैनी शार्ट फ़िल्म फेस्टिवल में करीब 200 फिल्मों में से कुल 70 फिल्मों का चयन हुआ जिसमें "नासूर" भी चयनित की गई है।

Vijay Bodkhe, a young artist from Multai Nagar honored at the Ujjaini Short Film Festival.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad