Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

भाजपा में शामिल हुए "राम"। रामानन्द सागर की रामायण में राम बने थे अरुण गोविल।

भाजपा में शामिल हुए "राम"। रामानन्द सागर की रामायण में राम बने थे अरुण गोविल।



दिल्ली। पश्चिम बंगाल की चुनावी गहमागहमी के बीच BJP के लिए एक अच्छी खबर दिल्ली से आई है। रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर पूरे देश में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल गुरुवार को पार्टी में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता अरुण सिंह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस बात की चर्चा है कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्में अरुण गोविल पार्टी की ओर से चुनाव लड़ सकते हैं। UP में अगले साल चुनाव होने हैं।

63 साल के अरुण गोविल ने कहा कि वह पहले कभी राजनीति में आने के इच्छुक नहीं रहे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों ने उनकी राजनीति को लेकर बनी धारणा बदल दी। गोविल 4 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव से पहले BJP के सदस्य बने हैं। पार्टी उनकी शख्सियत का फायदा इन चुनावों में लेने की कोशिश करेगी।


"Ram" joined BJP. Ram became Arun Govil in Ramanand Sagar's Ramayana.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad