अम्भोरी सीमा में हो रही बलास्टिंग को बंद कराने के लिए ग्रामीण उठा रहे हैं आवाज
मूलताई - ( पाशा खान ) अम्भोरी सीमा में हो रही ब्लास्टिंग से क्षेत्र में काफी प्रभावित हो रहा है लगातार ग्रामीण ब्लास्टिंग बंद कराने के लिए आवाज उठा रहे हैं, कम्पनी द्वारा कि जाने वाली ब्लास्टिंग को ले क़र विधायक महोदय को भी ग्रामीणों ने पहले भी अवगत कराया था और अब ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपा एवं ब्लास्टिंग को बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना हैं की आई केम इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड अंभोरी ग्राम के सीमा में स्थित है जहां पर रोजाना 8-10 ब्लास्टिंग कि जाती है जिससे कुओं का जल स्तर तेजी से घट रहा है और मकान क्षति ग्रस्त हो रहे है। जिनकी जानकारी इस प्रकार हैं
मकान क्षतिग्रस्त :- राजू/बद्रीलाल, बबलू/गोमा साहू, भुवन/मनोहर सांहू, राकेश हिवसे, सोनू झरबडे, चन्द्रशेखर खाड़े कुओं का जल स्तर समाप्त दिनेश/साहेबराव, विनायक/बाबूराव, माधो/झब्बू, चन्द्रभान/भोजराज, मनोज कवडकर आदि। साथ ही ग्रामीण का हैं की ब्लास्टिंग कि आवाज से बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित होते हैं एवं आगामी समय में कंपनी के पास स्थित वर्धा बांध जलाशय को भी क्षति पहुंचने की आशंका है।
ब्लास्टिंग से उत्पन्न आवाज एवं कंपनी से वन्य जीव प्राणियों को आहत पहुंचती है एवं वह गांव की ओर गमन करके फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण ग्राम नरखेड़ से निलेश खाड़े, राकेश, हिवसे, मनोज कवडकर, राजू देशमुख, धुंधया जी वाघमारे, भीमराव पांसे, मधुकर मतलाने, माधोराव वाघमारे, आनंदराव माकोडे़, दिनेश चिल्हाटे, सोनू झरबडे, अजय खाड़े, सोनू खाड़े, उपमन्यु बिंजाडे़, जितेंद्र बारस्कर, शुभम साहू, चन्द्रशेखर खाड़े, नवीन साखरे, अविनाश साखरे, जितेंद खाड़े, रायमला से नितेश काले, एवं प्रभात पट्टन राजेश सोनारे उपस्थित थे।


