Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पाट सर्किल पहाड़ी क्षेत्र मे लगी आग पर वन अमले ने किया काबू, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

 पाट सर्किल पहाड़ी क्षेत्र मे लगी आग पर वन अमले ने किया काबू, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद


✍अनूप शिन्दे

आठनेर । बीते कुछ 4 दिनों से अज्ञात कारणों से पाट सालबर्डी सर्किल में बीच जंगल मे आग लगने से आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारियां लगते ही वन अधिकारीयो द्वारा मोर्चा सम्भालते हुए आठनेर सर्किल, बैरमठाना, हिरादेही, बॉबजई के सभी वन पालो, डिप्टी, रेंजरों सहित स्वयं डीएफओ श्री गैब्रियल एसडीओ श्री जोनवार मौके पर पहुँचकर जायजा लेकर  रणनीति बनाकर आग पर लगभग काबू पा लिया गया हैं । रेंजर श्री अमित साहु व बैरमठाना सर्किल के श्री मारोती वर्टी,  ने बताया कि पाट सर्किल में आग लगने की सूचना मिली व क्षेत्र के रेंजर के कोरोना पॉजिटिव आने से व कोरन्टीन होने से व पहाड़ी इलाके के होने से आग पर पाना मुश्किल था पर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी डीएफओ श्री गेब्रियल , एसडीओ श्री जोनवार जी के निर्देशन पर सभी 4 सर्किल को एक रणनीति बनाकर  सहयक श्री भोयर और कर्मचारियों द्वारा आज तक लगभग पूरा काबू पा लिया गया हैं । आग कैसे लगी , इस पर अभी पूछताछ की जा रही हैं इस मामले में अज्ञात पीओआर की कायमी कि गयी हैं । आग बुझाने में हिडली के वनपाल श्री नागले, छिंदवाड़ वनपाल करचले, डिप्टी श्री सरियाम, पाटनकर सहित 50 से अधिक कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैं । 

पाट के जंगल मे आग के बढ़ने का कारण पहाड़ी इलाके का होना , जिसपर बैरमठाना, हिरादेही, बाबजेई सर्किल से लाइन पट्टा का काट बनाकर आग को फैलने से रोका गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad