Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कंगना के विवादित ट्वीट पर पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट, कोर्ट ने पूछा- कितने लोग ट्विटर चलाते हैं?


👉कंगना के विवादित ट्वीट पर पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट, कोर्ट ने पूछा- कितने लोग ट्विटर चलाते हैं?

👉बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी.

👉कंगना के विवादित ट्वीट पर सुनवाई

👉कोर्ट ने पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

दिल्ली ( ई न्यूज़) बोलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किए गए विवादित ट्वीट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. कंगना रनौत ने किसानों पर टिप्पणी करते हुए कुछ ट्वीट किए थे, जिसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की गई थी. बुधवार को इसी मसले पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई, अब अदालत ने दिल्ली पुलिस ने एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मनजिंदर सिरसा के वकील से पूछा कि अगर किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ कहा है, तो वो आपके लिए इतना जरूरी क्यों है? कितने लोग हमारे देश में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं? अदालत में याचिकाकर्ता द्वारा कहा गया कि अगर कंगना रनौत कुछ ट्वीट करती हैं, तो वो मीडिया में भी प्रकाशित होता है. ऐसे में कंगना के द्वारा दिया गया ऐसा बयान सांप्रदायिक तनाव का कारण बन सकता है. हालांकि, कोर्ट ने फिर पूछा कि कितने लोग सोशल मीडिया पर हैं या अखबार पढ़ते हैं? आपको बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत किसानों के आंदोलन के खिलाफ लगातार ट्विटर पर मुखर रही हैं. बीते साल 29 नवंबर, 4 दिसंबर और इस साल 2 फरवरी को कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के खिलाफ ट्वीट किया था और किसानों की तुलना आतंकवादियों से की थी. अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को की जाएगी.  कंगना रनौत द्वारा किए गए इन ट्वीट के खिलाफ ही मनजिंदर सिरसा ने अदालत में याचिका दायर की है. अदालत से मांग की गई है कि कंगना रनौत के खिलाफ केस दर्ज करने की इजाजत दी जाए. कंगना रनौत की ओर से किसान आंदोलन में शामिल लोगों की तुलना आतंकवादियों से की गई थी, साथ ही पैसे लेकर आंदोलन में जाने का आरोप भी लगाया गया था. 


Report sought from police on Kangna's controversial tweet, court asked- How many people run Twitter?


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad