अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला बाल विकास द्वारा चलाया गया सेफ सिटी अभियान।
मुलताई महिला बाल विकास के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नगर के चौक चौराहों स्कूल कॉलेज में पढ़ रही बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण मिल सके इसलिए सेफ सिटी अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत स्कूल कॉलेज की बच्चियों से मिलकर उन्हें हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई एवं बालिकाओं में जागरूकता लाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से समझाइश दी गई कार्यक्रम में महिला बाल विकास अधिकारी पुलिस एवं नगर की जागरूक महिलाएं उपस्थित रही. वही नगर की पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजेंद्र शिवहरे द्वारा कोरोना काल को देखते हुए मास्क वितरण किया गया।
Safe City Campaign launched by Women and Child Development to celebrate International Women's Day.

