Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विधायक सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में सदस्य नियुक्त

 विधायक सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में सदस्य नियुक्त



पूर्व मंत्री विधायक सुखदेव पांसे को छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की सभा के लिए सदस्य पद पर नियुक्त किया गया है विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालय में सभा के लिए विधायकों की नियुक्ति सदस्य बतौर की है इसी प्रक्रिया में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की सभा (कोर्ट) के लिए श्री पांसे को भी सदस्य पद जिम्मेदारी सौंपी है यह जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने जारी पत्र में दी है श्री पांसे ने बताया कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के विद्यार्थियों  को बेहतर अध्ययन सुविधा मिले साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं के  निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे श्री पांसे को यह जिम्मेदारी सौंपने पर कांग्रेस नेताओं के साथ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हुए श्री पांसे को बधाई दी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad