Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पति पत्नी ने चाय पीने के बाद कि उल्टियां, दोनों की मौत। चाय में जहरीला पदार्थ लेने की संभवना।

पति पत्नी ने चाय पीने के बाद कि उल्टियां, दोनों की मौत। चाय में जहरीला पदार्थ लेने की संभवना। 



 चिचोली थाना  क्षेत्र के आमढाना मे सुबह की चाय पीने के बाद पति/ पत्नी को हुई उल्टी ओर हो गयी दोनो की  मृत्यु

👉जहरीला पदार्थ के सेवन से पति पत्नी की मौत पुलिस जांच मे जुटी 

चिचोली ।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमढाना ( रतनपुर ) निवासी सुमेदी बाई पति चैतू धुरवे उम्र 42 वर्ष एवं पति चैतू पिता दलसू धुरवे उम्र 40 वर्ष की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गयी बेटी बबीता ने बताया कि पिताजी ने कहा चाय बनाओ तो माँ ने चाय बनाने चली गई मै पडोस मे चली गयी दोनो ने चाय पीने के बाद दोनो को उल्टीया होने लगी तभी आसपास लोगो को बुलाया तो सुमेदी बाई ने दम तोड़ दिया और तुरंत पिता जी को चिचोली हास्पीटल भेजा गया जहाँ इलाज के दौरान पिता जी चैतू धुरवे की मौत हो गयी है जांच अधिकारी संतोष गीद एवं सब इसंपेकटर खुशयाल बघेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जांच मे लिया है तथा घर शक्कर चाय पत्ती और तथा बर्तनो को अभिरक्षा मे लिया गया है और आसपास के लोगो से पुछताछ की जा रही है इस घटना मे पति पत्नी की कोई जहरीला पदार्थ चाय मे सेवन से मौत होना नजर आ रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad