बैतूल जिले में कोरोना का आंकड़ा दो सौ पार सेलटैक्स कार्यालय में पांच कर्मचारी निकले पॉजिटिव,तीन दिन के लिए किया कार्यालय बन्द,
बैतूल जिले लगातार में कोरोना अपने पैर पसारता नजर आ रहा है दिन प्रतिदिन बैतूल जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज फिर लगातार 35 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जहां कल आमला में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई उसके बाद आज सेल टैक्स ऑफिस के 5 कर्मचारियों एक साथ कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सेल टैक्स ऑफिस को जिला कलेक्टर के आदेश पर तीन दिनो के लिए बंद कर दिया गया है ।
बेतूल एसडीएम ने बताया
बैतूल एसडीएम बैतूल श्री सीएल चनाप ने बताया कि सेल टैक्स ऑफिस के एक अधिकारी और चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । जिसके बाद सेल टैक्स ऑफिस को कलेक्टर अमन वीर सिंह बैस के निर्देश पर 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है ।। जबकि कार्यालय के 22 कर्मचारियों को होम आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं

