Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

MP में बदला मौसम:भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश। बैतूल में भी दिखा असर।

MP में बदला मौसम:भोपाल में गरज-चमक के साथ तेज बारिश। बैतूल में भी दिखा असर।



बैतुल । मध्यप्रदेश में शुक्रवार को चक्रवात का असर दिखा। सुबह से ही घने बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलीं। शाम होते होते मौसम अचानक बदला और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं कई हिस्सों में ओले भी गिरे।

सागर में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे तो राजधानी भोपाल में शाम करीब 7 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। यहां 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा ओले भी गिर सकते हैं। बारिश के कारण भोपाल के बड़े हिस्से में बिजली गुल रही। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 16 मार्च से अगले दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad