Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बंगाल में कोरोना का कहर, कांग्रेस उम्मीदवार की हुई मौत, 24 घंटे में 6000 हुए संक्रमित


बंगाल में कोरोना का कहर, कांग्रेस उम्मीदवार की हुई मौत, 24 घंटे में 6000 हुए संक्रमित

पश्चिम बंगाल  में मतदान के बीच कोरोना  का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 महामारी से पॉजिटिव होने की वजह से इलाज के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक की मौत हो गई है

बंगाल में कोरोना का कहर, कांग्रेस उम्मीदवार की हुई मौत, 24 घंटे में 6000 हुए संक्रमित

फोटोः कोरोना संक्रमण से कांग्रेस उम्मीदवार की मौत हो गई.

पश्चिम बंगाल  में मतदान के बीच कोरोना  का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 महामारी से पॉजिटिव होने की वजह से इलाज के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक की मौत हो गई है. गुरुवार सुबह उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है. वह मुर्शिदाबाद के शमशेर गंज से पार्टी के उम्मीदवार थे. कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली है, जबकि पिछले 24 घंटे में लगभग 6000 लोग कोरोना से संक्रमित हो गये हैं.


पश्चिम बंगाल कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना की वजह से शमशेर गंज से कांग्रेस के उम्मीदवार रेजाउल हक की मौत हो चुकी है. अब समय जागने का है. हम जिंदा रहें और अगले साल का कैलेंडर देख सकें इसके लिए जरूरी है कि महामारी से बचाव के प्रति सजग हुआ जाए.

पिछले 24 घंटे में 6000 हुए हैं संक्रमित

बुधवार को जारी राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 से एक दिन में पॉजिटिव होने वालों की संख्या करीब 6000 है. यह अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है. इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों का दर करीब 13 फीसदी है. यानी 100 लोगों के सैंपल जांचने पर उनमें से कम से कम 13 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं जो कोविड-19 महामारी की शुरुआत से भी अधिक खतरनाक आंकड़ा है.राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान कुल 43463 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं, जिनमें से 5892 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630116 हो गई है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad