Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ब्रेकिंग न्यूज। आईपीएल में सट्टेबाजी की खबर सही साबित हुई। जिले भर से 9 सटोरिए 103100 रुपयो के साथ गिरफ्तार। देखिए कौन कौन था शामिल, कौन फरार, अभी और नाम आना बाकी।






प्रेस नोट ।। बैतूल पुलिस के द्वारा आई.पी.एल. के सट्टोरियो पर कार्यवाही 09 सट्टोरिए हुए गिरफ्तार एक करोड़ का लेन - देन और लाखों का मशरुका जप्त पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति श्रृद्धा जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) श्री नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना गंज बैतूल पुलिस ने दिनांक 17/4/2021 थाना क्षेत्र एवं जिले में संगठीत रुप से चल रहे आई.पी.एल. सट्टे के गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । // घटना का विवरण । जिला बैतूल के थाना गंज बैतूल में दिनांक 17/04/2021 की शाम को सूचना प्राप्त हुई की आई.पी.एल. 02021 में आज दिनांक - को मुबंई इण्डियन एवं सनराईजर हैदराबाद को खेले जा रहे आई , पी.एल . 20-20 क्रिकेट मैच में एक गिरोह के द्वारा संगठीत होकर मोबाईल की तकनीक का उपयोग कर मैच में चौके छक्के विकेट लेने व हार -जीत पर लाखों का दाव लगवा रहें है । उक्त सूचना पर गंज बैतूल पुलिस के द्वारा सर्व प्रथम अजय दवंडे निवासी बडोरा को जे.एच. कॉलेज के पास से पकड़ा जो अपने मोबईल में क्रिकेट मजा 11 एप्प के माध्यम से सट्टा खिला रहा था जिससे पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की तथागत उर्फ बुलु मिश्रा , आबिद मुसलमान एवं अनादि मिश्रा व एक अन्य व्यक्ति ने उसे आई.पी.एल. सट्टे के लिए लाईन के मोबाईल नबंर प्रदान किए थे जिससे वह अन्य खिलाडियों से सट्टा लगवा सके तथा बुलु अपने टीम आबिद बुकि व साथियों के साथ अनादि मिश्रा के घर बोरियाकला रायपुर छत्तीसगढ़ में अपने घर पर बैठकर आई.पी.एल. का मुख्य सट्टा संचालित कर रहे हैं । इसीप्रकार तथागत मिश्रा उर्फ बुलु मिश्रा ने बैतूल जिले में विशाल प्रजापति एवं सिद्धार्थ चौरसिया बैतूल , आमला क्षेत्र में मोहम्मद ताज उर्फ डम्मा , बोरदेही में शुभम साहू , मुलताई में - शुभम शिवहरे , हिमांशु देशमुख , हिमांशु अग्रवाल को सट्टा खिलाने के लिए लगाया था जो बुलु मिश्रा के द्वारा आबंटित लाईन के नबरो के द्वारा पैसा लगवाते थे । उक्त सभी आई.पी.एल. के सट्टोरियों को निरन्तर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मोबाईल , नगदी बरामद की गई साथ ही टी.वी. सेटटॉप बॉक्स छतरी भी बरामद की गई है उक्त प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए सट्टोरियों के मुख्य केन्द्र बोरिया कला रायपुर छत्तीसगढ़ अनादि मिश्रा के घर पर दबीश दी गई जहां से भी मोबाईल व नगदी बरामद हुए एवं जिसने बताय कि वह मुख्य आरोपी- तथागत उर्फ बुलु मिश्रा , आबिद खान एवं अक्षय तातेड़ के साथ आई.पी.एल. का सट्टा लाईन का नबंर देकर प्रत्येक मैच में चला रहा था जो उसके उक्त साथी फरार हो गए जिनकी निरन्तर तलाश जारी हैं । प्रकरण में अन्य सट्टोरियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है जिनकी विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है । उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 क धूत अधिनियम , 109 भादवि , 66 आई.टी. एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । सची गिरफ्तारी की गए व्यक्ति : 01 - अनादि मिश्रा पिता आलोक मिश्रा उम्र 20 साल निवासी बोरिया कला रायपुर छत्तीसगढ़ 02 - अजय दवंडे पिता भद्दु दवंडे उम्र 37 साल निवासी आदर्श आई.टी.आई. बडोरा थाना बैतूल बाजार 03 - विशाल प्रजापति पिता महादेव प्रजापति उम्र 23 साल निवासी टिकारी बैतूल 04 - सिद्धार्थ चौरसिया पिता दिनेश चौरसिया उम्र 25 साल निवासी मराठी मोहल्ला दुर्गा वार्ड कोठी बाजार बैतूल 05 - ताज मोहम्मद उर्फ डम्मा पिता मोहम्मद आफाक उम्र 44 साल निवासी पीरमंजील मेन रोड आमला 06 - हिमांशु पिता संजीव देशमुख उम्र 19 साल निवासी भगत सिंह वार्ड मुलताई 07 -शुभम पिता कैलाश साहू उम्र 23 साल निवासी आंगनबाड़ी के पास बोरदेही 08 - शुभम पिता राजु शिवहरे उम्र 29 साल निवासी प्रभात पट्टन मुलताई 09 - हिंमाशु पिता श्याम अग्रवाल उम्र 20 साल निवासी अग्रवाल ज्वेलर्स विवेकानन्द वार्ड मुलताई फरार आरोपी की सूची : 01 - आबिद खान निवासी मुलताई 02- तथागत मिश्रा उर्फ बुलु निवासी उड़दन बैतूल 03 - अक्षय तातेड़ निवासी बैतूल जप्त सम्पत्ति की सची 01-11 नग मोबाईल किमती -179500 रुपए 02 - टी.वी . एवं सेट टॉप बॉक्स मय छत्री 03- नगदी -103100 / - रुपए 04- आरोपियों के सट्टे के डायरियों में एवं मोबाईल के व्हाट्सएप्प की चैंटिंग में लगभग । करोड़ का हिसाब लिखा हुआ पाया गया । उपरोक्त कार्यवाही से श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) बैतूल श्री नितेश पटेल , श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) मुलताई सुश्री नम्रता सौंधिया , थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे , थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक आदित्य सेन , थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक सुरेश सोलंकी , उपनिरी नेपाल सिंह थाना बोरदेही , उनि इरफान कुरैशी थाना साईखेड़ा , सउनि जुगल किशोर सिंह थाना गंज , प्रआर . निलेश सोनी , पढ़री कापसे , आर नितिन , आर जैसपाल , आरक्षक देवेन्द्र माहोरिया , सायबर सेल आर राजेन्द्र , आर मयूर थाना बैतूल , आर विकास जैन , आर . रोहित कुशवाह थाना मुलताई , आर विवेक चौरे , आर सुभाष मण्डलोई थाना बोरदेही की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं ।


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad