Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कत्लखाने जा रही गायो को आठनेर पुलिस ने रात्रि गस्ती के दौरान बचाया ।




✍अनुप शिन्दे

आठनेर। लॉक डाउन का फायदा उठाकर गौवंश तस्कर अपना काम बड़ी आसानी से छुपते छुपाते चकमा देकर जिले से महाराष्ट्र तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं  इन सब पर जिले से निकलकर तो बच निकले पर नगर में आठनेर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में नाकामयाब रहे। रात्रि गस्त के दौरान सुबह सुबह 4 बजे के लगभग आठनेर पुलिस की एक टीम जो  सतर्कता और चौकसी के  दौरान इन्हें इस गौवंश को कत्लखाने में जाने से रोक पाए है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना आठनेर थाने से  रात्रि गस्त अधिकारी सब इंस्पेक्टर हेमन्त पांडे  व टीम के द्वारा सुबह तड़के 4 बजे के लगभग बैतूल की ओर से एक सफेद कलर की पिकआप गाड़ी नम्बर MH 15 DK 6760 तरफ आठनेर से निकलने की तैयारी में थी । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सन्देह व मंडी बन्द होने के कारण गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई जिसमें गाड़ी को रोककर दूसरे रूट से निकालने की प्रयास को असफल करते गाड़ी को रोका गया जिसमें की गौवंश भरा हुआ था । एक तस्कर गाड़ी रोक कर भागने में कामयाब रहा वही गाड़ी चालक को आठनेर पुलिस द्वारा दबोच लिया गया । इन सभी मे 10 गाय सहित एक छोटा बछड़ा को बचाकर सभी गौवंश को पारसडोह गौशाला पहुचाया गया हैं । सभी गौवंश का जल्द ही डॉक्टर द्वारा चेकअप किया जायेगा। इस कार्यवही में पकड़ाए ड्राइवर को अभी आठनेर थाने में सलाखों के पीछे रखा गया हैं। मामले में अभी आठनेर पुलिस द्वारा कार्यवही की जा रही हैं। इस धरपकड़ में आठनेर पुलिस से सिपाही हरिओम वर्मा , सिपाही खिलेश, सिपाही विशाल कुमार व वाहन चालक संग्राम सिंग की विशेष भूमिका रही। इन सब मे बड़े सवाल यह हैं कि एक तरह तो पुलिस कोरोना जैसे भयानक बीमारी से लड़ने में भी एक ढाल का काम कर रही हैं दूसरी ओर अपराधों पर लगाम लगाने पर लगी हैं पर सिमा क्षेत्र में इतने कड़ाई से नाके व चौकसी के दौरान ये तस्कर गौवंश के लिये गाड़िया कैसे नाका पार कर रहे है । ये सबमें कही  नाके पर गस्त अधिकारी की इन तस्करों से कोई मिलीभगत तो नही । अब जाँच व पकड़े गए ड्राइवर से ही इन सभी बातों का पता चल पायेगा की इन सब के पीछे  कोन है


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad