कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बताया कि हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आए सभी श्रद्धालुओं को उनके निवास ग्राम या नगर में पहुँचते ही सेल्फ क्वारेंटाइन होने के लिये निर्देशित किया जाएगा।
गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग के आदेश के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिये हरिद्वार कुंभ मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं को अपने निवास ग्राम पहुँचते ही जिला कलेक्टर को इस संबंध में सूचना देनी होंगी।
उन्होंने बताया कि सूचना देने के लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा कॉल सेंटर्स के नम्बर 07141-230098, 07141-233857 एवं 1075 जारी किये हैं। ये कॉल सेंटर राउण्ड-द-क्लॉक संचालित रहेंगे।
ऐसे श्रद्धालुओं की जानकारी अन्य जागरूक नागरिकों द्वारा भी उक्त नंबरों पर दी जा सकती है।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇


