Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जन जागरण अभियान चला कर मुलताई विधायक ग्रामीण जनता को कर रहे जागरूक।

कोरोना महामारी में विधायक सुखदेव पांसे उतरे मैदान में 
जनजागरण अभियान के तहत ग्राम हिवरखेड़ में चलाया विशेष अभियान


मुलताई। कोरोना महामारी में जहां पूरा देश जूझ रहा है। सरकार शासन भी जहां इस महामारी में लाचार नजर आ रहा है। एैसे दुख की घड़ी में लोगों में साहस और विश्वास की अलख जगाने क्षेत्र के कर्मठ एवं जूझारू विधायक सुखदेव पांसे ने आम जनता के बीच कोरोना महामारी को लेकर मोर्चा संभाला और ग्राम हिवरखेड़ का दौरा किया। जहां कोरोना को लेकर जनता को बचाव के सुझाव एवं उपाय बताये तथा कोरोना बीमारी के होने वाले सभी लक्षणों से अवगत कराया और वहीं ग्रामीणों को बीमारी से सुरक्षा उपाय हेतु मास्क घर-घर जाकर वितरण किया। सुखदेव पांसे ने कहा कि सरकार का तंज पूरी तरह से लाचार हो गया है। क्षेत्र एवं प्रदेश में सेवा बद से बत्तर हो गई। क्षेत्र एवं प्रदेश में हाहाकार मचा है। क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेण्डर, इंजेक्शन, दवाईयों का अभाव है। दवाईया नही मिल रही है मरीज दर-दर भटक रहे हैं। भगवान भरोसे जनता को छोड़ दिया है। परंतु मैं अपनी जनता के लिए प्रतिबद्ध हूॅं। मैं जनता के दुख को अपना दुख मानता हूॅं । मैं अपने क्षेत्रवासियों के लिए हर संभव मदद करूगा। ग्राम हिवरखेड़ के दौरे में विधायक सुखदेव पांसे के साथ विधायक प्रतिनिधि नितेश साहु, रमेश पटेल, बाल्या देशमुख, प्रकाश पाल, विपिन गावण्डे आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad