Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News - MP के 3 शहरों में Lockdown बढ़ाया गया: Bhopal, Indore व Ujjain 26 अप्रैल सुबह 6 बजे तक सब बंद।



मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। बड़े शहराें का हाल ज्यादा खराब है। इस बीच भोपाल, इंदौर और उज्जैन शहर में लॉकडाउन बढ़ाकर 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कर दिया गया है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।

स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में बैठक के बाद भाेपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया, इस सप्ताह सख्ती ज्यादा रहेगी। 26 अप्रैल तक बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। केवल कोविड से जुड़े लोगों के लिए ही आवागमन में विशेष रियायतें मिलेंगी। केवल शहर से बाहर आने-जाने वालों को छूट दी जाएगी। आज रात इसकी विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी। बता दें कि इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट कल रात को ही लॉकडाउन बढ़ाने की बात कह चुके हैं। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि अस्पतालों में बेड की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन को सात दिन के लिए बढ़ाया जा रहा है। यह ठीक वैसा ही रहेगा जैसा पिछला सप्ताह बीता है। अतिरिक्त सख्ती नहीं की जाएगी।

इस बीच उज्जैन में वैवाहिक सीजन को देखते हुए शादियों की खरीदी के लिए इस बार कुछ दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है। इसके तहत सुबह 8 से दोपहर 12 तक खरीदी के लिए दुकानें खुल सकेंगी। इसकी पुष्टि कलेक्टर आशीष सिंह ने की है।


हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे। 

हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट।  | 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad