इंदौर में लगातार 6वें दिन 1698 नए केस आए। पूरे कोरोना काल में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद जिले में शादियों पर भी रोक लगा दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा- हम इंदौर जिले में किसी को भी शादी की अनुमति नहीं दे रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि जो स्थिति है, उसके हिसाब से अपने यहां की शादियां टाल दें। यदि किसी ने शादी की ताे आप मानकर चलिए कि आप खुद के साथ अपने परिवार काे संकट में डाल रहे हैं। ऐसे आयोजन पर 100 फीसदी संक्रमण होगा। 30 अप्रैल तक कोई कोई घर से बाहर न निकले। जो अभी संक्रमण दर स्थिर हुई है, उसे कम होने में टाइम लगेगा। अस्पतालों में बेड फुल हैं। जिस प्रकार से यह महामारी फैल रही है, किसी भी देश में इस प्रकार से मेडिकल व्यवस्था नहीं हो सकती कि इतने मरीजों को आईसीयू और एचडीयू बेड उपलब्ध करवाया जा सके।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे।
हमदर्द न्यूज के एंड्राइड एप को डाउनलोड कैसे करे ? जानने के लिए पढ़े पूरी पोस्ट। |
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
हमदर्द न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दी गयी लिंक पर क्लिक करे।
👇👇👇👇👇👇👇👇

