कोरोना वालंटियर द्वारा आमला वार्ड भीमनगर में कोरोना किल 3 में डोर टू डोर कर रहे सर्वे
आमला से हमदर्द न्यूज के लिए नितेश साहू को रिपोर्ट।
जिले मैं कोरोना वालंटियर अभियान के तहत विकासखंड आमला में विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद माथकर द्वारा आमला में सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाईश दी गई। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन करने मास्क लगाने हाथों को साबुन से धोने तथा कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को वैक्सीनेशन करवाने की सलाह दी गई। वार्ड में कोरोना वालंटियर नितेश साहू और जाया मालवीय उर्मिला बारामासे ए एन एम वार्ड नम्बर 13 भीमनगर में सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने की समझाइश दी भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों को सर्दी जुकाम होने पर चैक किया जा रहा है तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता ए एन एम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से आवश्यक दवाई लेने और इलाज कराने की समझाइश दी गई मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की कोरोना गाइडलाइन पूरी पालन करने समझाइश दी गई

