Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मानसून को लेकर अलग अलग दावे। स्काई मेट ने कहा- केरल पहुंचा मानसून। मौसम विभाग का कहना है 3 जून को पहुंचेगा




मानसून को लेकर दो एजेंसियों के दावे अलग अलग हैं। जहां निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा।

नई दिल्ली 31 मई। मानसून को लेकर दो एजेंसियों के दावे अलग अलग हैं। जहां निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने दावा किया है कि केरल में मानसून पहुंच चुका है। वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 3 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। हालांकि, इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल पहुंचेगा।

स्काईमेट ने इससे पहले 30 मई को मानसून के केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। एजेंसी का कहना है कि मानसून सामान्य गति से बढ़ रहा है। स्काईमेट ने कहा, 27 मई को मानसून मालदीव को भी पार कर चुका है। तब मानसून केरल के तट से करीब 200 किलोमीटर दूर था। यास और ताऊ ते तूफान के चलते भी देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हुई। अब मानसून केरल पहुंच चुका है।

क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 3 जून को केरल पहुंचेगा। यह दो दिन लेट हो गया है। मौसम विभाग ने पहले 31 मई को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। देश में आमतौर पर 1 जून से मानसून की बारिश होती है। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य बारिश का अनुमान जताया है। इस सीजन में होने वाली बारिश पर देश की आधी खेती निर्भर करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad