Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

देवर के प्यार में महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब उसी को बेटे के साथ मिलकर मार डाला और शव नदी किनारे फेंक दिया। जहां सूअरों द्वारा शव नोंचे जाने में सनसनीखेज खुलासा हुआ।






भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में युवक के शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को उसी की भाभी उर्मिला मीणा ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर मारा है। इसके बाद शव कलियासोत नदी किनारे फेंक दिया। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया, 5 साल पहले इसी देवर के प्यार में उसने पति की हत्या कर दी थी। यही नहीं, जिस घर में दोनों ने पति को दफनाया, वह उसमें अब तक रह भी रही थी।पुलिस ने महिला की निशानदेही पर पति का कंकाल भी घर में से खाेदकर निकाल लिया।

कोलार पुलिस को शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास एक शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने खा लिया था। मृतक के कपड़ों से उसकी पहचान दामखेड़ा निवासी मोहन मीणा (25) के रूप में हुई। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने उर्मिला मीणा, राजेश वाल्मीकि और उर्मिला के नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले उर्मिला, उसका पति, देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। उर्मिला ने पूछताछ में बताया, उसका पति विकलांग था। इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती थी। इसके चलते मोहन के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। यह बात पति को पता चल गई थी। इसके चलते रास्ते से हटाने के लिए 5 साल पहले ही मोहन के साथ मिलकर पति के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को घर में ही दफना दिया था। वारदात के बाद दोनों बच्चों के साथ उसी घर में रहने लगे। लोगों से कह दिया कि पति कहीं बाहर चले गए हैँ।

देवर आए दिन करता था विवाद

महिला ने पूछताछ में बताया कि पति की मौत के बाद सामान्य जीवन चलने लगा। कुछ दिनों बाद उर्मिला और मोहन में झगड़े शुरू हो गए। मोहन आए दिन विवाद करता था। उसकी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। महिला ने बताया कि उसको यह बात पंसद नहीं थी। गुरुवार रात को भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद बेटे और महिला ने मोहन मीणा की हत्या कर दी। फिर शव को ठेले पर रखकर परिचित राजेश वाल्मीकि की मदद से कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad