
थाना मुलताई द्वारा 65 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब कीमती 6500 रुपये की जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद जी के व्दारा जिले में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन मे दिनांक 29/05/2021 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मो.सा. क्रं . एमपी 48 एमएम 9061 मे दो टायर ट्यूब मे अवैध शराब भरकर मुलताई की तरफ लेकर आ रहे है । जो मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर दबिश दी गई । जो दबिश के दौरान कामथ तिराहा पर वाहन मो.सा. क्रमांक एमपी 48 एमएम 9061 मे आरोपी चालक रविकांत पिता बाबूलाल विश्वकर्मा निवासी भगतसिंह वार्ड मुलताई व सोनू पिता धनराज विश्वकर्मा निवासी खैरी थाना पाण्ढुर्णा द्वारा मो.सा. से दो ट्यूव मे भरकर 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 6500 रुपये की रखे मिला । जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । व आरोपी के विरुध्द अपराध धारा 34 ( 2 ) आब.एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । उपरोक्त कार्यवाही मे सउनि . एम.एल. गुप्ता , हमराह फोर्स आर . 454 संतराम , आर .678 मंतराम , आर . 256 मिथलेश की सराहनीय भूमिका रही ।