बोरदेही से हमदर्द न्यूज के लिए सुर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट
बोरदेही- रक्तदान जीवन भर जा सबसे महत्वपूर्ण ओर एक महा दान के रूप में देखा जाता है, खास तौर पर जब कोरोना जैसी महामारी का भीषण समय हम देख रहे है, ऐसे में कोरोना वेक्सीन भी आवश्यक है लेकिन वेक्सीन लगाने के बाद रक्तदान नही कर पाने के चलते लोगो को जागरूक कर वेक्सिनेशन के पहले ही रक्तदान हेतु युवाओ को प्रेरित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 4 जून को बोरदेही के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का महा आयोजन रखा गया है जिसमें क्षेत्र के युवा साथियों से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बोरदेही सरस्वती शिशु मंदिर मैं आकर युवा साथियों अपील की जा रही है की बढ़-चढ़कर इस रक्तदान महादान मैं आगे आकर इस शिविर का हिस्सा बने सभी से सहयोग की अपेक्षा है

