दुर्घटना का शिकार 18 वर्षीय युवक अपने मामा के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था.
सागर । कहावत है कि -जाको राखे साइयां मार सके ना कोय .यह कहावत मध्यप्रदेश के सागर जिले के एक युवक के साथ सच साबित हुई.
बताया जाता है कि जिले के देवरी मालीखेड़ी का 18 वर्षीय युवक अपने मामा के यहां किसी काम से जा रहा था कि तभी उसकी बैल गाड़ी की टक्कर हो गई और एक लकड़ी युवक के सीने को चीरते हुए लकड़ी आर पार हो गई.
डॉक्टर्स के अनुसार लकड़ी सीने के आर पार होने से युवक का दिल तो बच गया परंतु उसका फेफड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ऑपरेशन किया, जो सफल रहा. युवक अब खतरे से बाहर और स्वस्थ बताया गया है. उसने मीडिया को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी.
करीब 8 दिन बाद अब वह खतरे से बाहर हुआ है. लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

