Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

गांव को कोरोना मुक्त करने हेतु सैनीटाइजर का छिड़काव कर रहे कोरोना वालेंटियर




आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की रिपोर्ट

आठनेर। मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत हिवरा में गांव को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु ग्राम में कोरोना वालेन्टियरो के द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव एवं ग्राम वासियों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया।

मध्य प्रदेश जन अभियान के निर्देशन में नवांकुर संस्था युवा आस्था सेवा समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं कोरोना वालेन्टियरो द्वारा ग्राम के पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, उचित मूल्य की दुकान, आइसोलेशन केंद्र तथा अंबा माई मंदिर के प्रांगण में कोरोना की रोकथाम हेतु सैनिटाइजर से छिड़काव किया गया।साथ ग्राम में मास्क का वितरण भी किया गया।

युवा आस्था सेवा समिति के अध्यक्ष, जनअभियान परिषद के मेंटर एवं कोरोना वालेंटियर गोवर्धन राने ने ग्रामीणों को समझाईश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने हेतु हम सभी को प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतः पालन करना चाहिए।

सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों को शासन के नियमानुसार करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए तथा सर्दी, जुखाम, खांसी, बुखार इत्यादि के लक्षण होने पर तुरंत ही स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना परीक्षण कराना चाहिए। प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए राने ने कहा कि यदि संक्रमण की चेन तोड़ना है तो सभी को वैक्सीन लगवाना ही चाहिए। जब वैक्सीन लगाएगा इंडिया, तभी तो कोरोना से जीतेगा इंडिया।

जन अभियान परिषद के मेंटर आशुतोष सिंह चौहान ने कहा कि यदि ग्राम के सभी लोग जागरूकता का परिचय दे तो कोरोना ग्राम में प्रवेश ही नहीं कर सकता है।हम सभी को मास्क लगाना चाहिए,बार-बार हाथ साबुन से धोना चाहिए तथा वैक्सीनेशन करवाकर अपनी जागरूकता का परिचय देना चाहिए।

जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कहा की वालेंटियर कार्य क्षेत्र में कार्य करते समय स्वयम खुद को भी संक्रमण से बचाकर कार्य करें। सबको अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान भी रखना चाहिए। विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि जन जागरूकता अभियान का क्षेत्र में असर देखने को मिल रहा है।सभी के सामूहिक प्रयास के कारण तेजी के साथ संक्रमण कम हो रहा है। यदि सभी लोग इसी प्रकार अपनी जागरूकता का परिचय देते रहेंगे तो शीघ्र ही कोरोना से हम मुक्ति पा सकते हैं।

सेवाकार्य में मुख्य रूप से मेंटर दिनेश साकरे, जयन्त कोसे, गौरव कोसे, योगेश बारस्कर, देवेश गायकवाड़ एवं ग्राम रोजगार सहायक अशोक देशमुख का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad