Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

सांसद ,विधायक ने किया कोविड केयर सेंटर ,समेत क्षेत्र का दौरा, कोरोना महामारी से अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों को घर पहुच के दी सान्त्वना


आमला से हमदर्द न्यूज के लिए नितेश साहू की खबर

बैतुल हरदा सांसद डी डी उइके एव आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पांडग्रे विधायक  के द्वारा रेल्वे हॉस्पिटल आमला में संचालित कोविड केयर सेंटर समेत  क्षेत्र का दौरा किया  इस दौरान कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एव फल वितरण किया एव व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार नीरज कालमेघ एव डॉ अशोक नरवरे उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने एव भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कोरोना काल मे किये जा रहे सेवा कार्य के लिए दिनों जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एव आभार व्यक्त किया। 

18 से  अधिक आयु वाले सभी लोगों से किया वैक्सीनेशन का आव्हान

सांसद दुर्गादास उइके एवं विधायक योगेश पंडाग्रे ने 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों से वैक्सीनेशन कराने एवं अनलॉक के दौरान भी जरूरी सावधानी बरतने एव कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का  आह्वान किया । दोनों जनप्रतिनिधियों ने जनअभियान परिषद द्वारा चलाए जा  रहे में कोरोना वालेटियर  अरविंद माथनकर नितेश साहू  अरविंद पाटनकर की  सराहना की  

कोरोना से अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों से मिल कर व्यथित हो उठे जनप्रतिनिधि दिया मदद का आश्वासन

क्षेत्र में प्रवास के दौरान क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके एव आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे कोरोना महामारी से अपने माता पिता को  खोने वाले बच्चों एव परिजनों से मिलने उनके निवास पर पहुंचे,एव अपनी संवेदना प्रकट व्यक्त की एव  भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्व अखिलेश माडेकर के घर जाकर श्रधांजलि दी । करोना से परिवारों से असमय हुए वज्रपात से उपस्थिति सभी लोग व्यथित एव भाव विभोर नजर आए ।दोनों जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं से यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।


मटन मार्केट से तहसील कार्यालय तक सड़क  का किया निरीक्षण

भाजपा मीडिया प्रभारी गोपेन्द्र सिह ने बताया 
क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके एवं आमला विधायक योगेश पांडग्रे द्वारा बोड़खी से हवाई पट्टी एवं जनपद चौक से पीर मंजिल तिराहे त बन रही दो मुख्य सड़कों का जायजा लिया ,वही मटन मार्केट से तहसील कार्यालय तक वायुसेना अधिपत्य वाली सड़क जिस पर नगर का मुख्य बाजार स्थित है के निर्माण के लिए सांसद डी डी उइके द्वारा फोन पर वायुसेना अधिकारियों से चर्चा की एव जल्द कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया ।इस सड़क के निर्माण पूर्ण होने के साथ ही पूरे शहर में  सुरक्षित एव सुलभ यातायात सम्भव हो पायेगा ।

इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख विधानसभा प्रभारी नरेंद्र गढेकर चिरोंजी पटेल  महामंत्री प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले अशोक नागले लखन यादव मनोज विश्वकर्मा भोला वर्मा हेमंत गुगनानी शिवपाल ऊबनारे हरि यादव गणेश यादव राजेश अमरोही प्रमोद हरोडे मुकेश राठौर बसन्त उडुकले रामदास पावर मनोज उडुकले अनु यादव संजय जैन अमुना यादव  भीम सिंह धनश्याम मालवीय  गोपेन्द्र सिंह नीलेश राठौर नितिन खातरकर जयंत गोहे  ज्ञानप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad