Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

छवि चमकाने की चिंता में पाप करने पर उतारू सरकार, यह कैसा सफाई अभियान?





प्रयागराज। गंगा के किनारों पर लोग बड़ी संख्या में मृत परिजनों के शवों को दफना रहे थे। शवों को दफना रहे लोगों का कहना था कि वे अंतिम संस्कार में ज्यादा रुपया खर्च होने के कारण ऐसा कर रहे हैं। लोग इन शवों के ऊपर रामनामी चादर और आसपास लकड़िया लगा रहे थे। अब खबरें हैं कि  नगर निगमकर्मी गंगा किनारे दफनाए गए इन शवों के ऊपर पड़ी रामनामी चादर और उनके आसपास लगाई गईं लकड़ियों को हटा रहे हैं

इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी वीडियो ट्‍वीट कर उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। नगर निगम की दलील है कि तेज हवा से शव खुल गए थे उन पर फिर से रेत डाली जा रही है। 

प्रियंका गांधी ने वीडियो ट्‍वीट करते हुए लिखा कि 'जीते जी ढंग से इलाज नहीं मिला। कितनों को सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार नहीं मिला। सरकारी आंकड़ों में जगह नहीं मिली। अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है। छवि चमकाने की चिंता में दुबली होती सरकार पाप करने पर उतारू है। ये कौन सा सफाई अभियान है? ये अनादर है मृतक का, धर्म का, मानवता का।'
 
कांग्रेस ने भी ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें पार्श्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी का भाषण चल रहा है और नीचे रेत में दफन किए गए शवों की कतारें हैं। स्‍क्रीन पर कोरोना से यूपी में मरने वालों के आंकड़े हैं। ट्वीट के साथ लिखा है- 'सच पर वार करके भाजपा अपनी नाकामी को छिपाना चाहती है, जो संभव नहीं है। सच लाशों के रूप में तैर रहा है, रेत में दबा है और चिताओं में जल रहा है। प्रधानमंत्री अपनी जिम्‍मेदारी से बचना चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad