मुलताई में कोरोना का 1 नए केस सहित कुल 18 एक्टिव केस।
मुलताई। लगातार कोरोना महामारी के चलते जहा आंकड़े लोगो को डराने लगे थे वहीं अब जो आंकड़े निकल कर सामने आ रहे है वो कुछ हद तक राहत देने वाले है, जिले में जहा शुक्रवार को 8 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आई वहीं मुलताई में मात्र 1 नया केस सामने आया।
मुलताई में कुल 18 एक्टिव केस इस समय है, जिसमे से 13 होम आइसोलेशन में है और 5 कोविड सेंटर में , वहीं एक सस्पेक्टेड मरीज भी कोविड सेंटर में भर्ती है। वहीं कुल 78 लोग होम कोरेंटाइन में है। आज कोविड सेंटर से 2 लोगो को डिस्चार्ज किया गया है।

