Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियां पहुंचीं आग बुझाने

Delhi Humdard News

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियां पहुंचीं आग बुझाने




नई दिल्ली 12 जून। राजधानी के लाजपत नगर इलाके में आज सुबह कपड़ों की दुकान में आग लग गई। सुबह करीब 10 बजे के आसपास दुकान में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग बुझाने के लिए जल्द ही 16 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
जानकारी के मुताबिक, लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट के ब्लॉक-1 में मौजूद दुकान में आग लगी है। आग की लपटें इतनी विकराल हैं कि इस बुझाने में फायर ब्रिगेड के कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बताया जा रहा है कि आग कपड़े के एक शोरूम में लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। आग लगने के बाद लाजपत नगर मार्केट के स्थानीय दुकानदारों ने पहले इसे बुझाने का प्रयास किया।
आग लगने की सूचना मिलने पर विभाग के 16 दमकलों को मौके के लिए तुरंत रवाना किया गया। सेंट्रल मार्केट में ये सभी दमकल आग बुझाने में जुटे हैं।

Fire broke out in Delhi's Lajpat Nagar market, 16 fire tenders arrived to extinguish the fire

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad