पांढुर्णा से हमदर्द न्यूज के लिए प्रवीण वाहाने की रिपोर्ट।
पांढुरना:-क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की गति कम होते ही शासन द्वारा लॉक-डाउन को छूट देते ही अनलॉक-डाउन के तहत ऑड-ईवन नियम के तहत व्यापारियों को छूट दी गयी है,जिसके चलते नपा द्वारा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक-दो नम्बर चिन्हित कर सोमवार-बुधवार-शुक्रवार को एक नम्बर की दुकाने एवम मंगलवार-गुरुवार-शुक्रवार को दो नम्बर की दुकान खोलने का नियम बनाया गया है,कोविड नियम के अंतर्गत दुकाने खोलने की छूट व्यापारियों को दी गयी है।परन्तु नगर के कुछ व्यापारी इन नियमो को ताक पर रखते हुए अनेक दुकान खोलकर व्यापार कर रहे है।जिसको देखते हुए प्रशासन भी रास्ते पर उतरकर नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही करते नजर आ रहे है,ऐसा ही मामला आज नगर में देखने मिला।जिसको लेकर तहसीलदार रत्नेश ठवरे की टीम द्वारा निरंतर नगर का दौरा कर नियम की अवहेलना करने वाले दुकानों पर चालनात्मक कार्यवाही भी करते नजर आ रहे है,आज प्रशासनीक अमले द्वारा नगर की तीन दुकानदारो की दुकाने सील की गई।इस अमले में तहसीलदार रत्नेश ठवरे,नपा अधिकारी राजकुमार युवनाती, थाना प्रभारी गोपाल घासले जी की सयुक्त टीम के साथ पुलिस एवम नपा का अमला भी मौजूद रहे।
After Kovid 19, shops were sealed for violating the rules of unlock. Big action of Pandhurna Tehsildar.



