Indigenous jugaad for vaccination - Invitation to go door to door and keep yellow rice. Vaccination Maha Abhiyan is to be held from 21 to 30.
भैंसदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए विकास कुमरे की खबर
भैंसदेही। जिला बैतूल विकासखंड भैंसदेही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वधान में विकास कुमरे ब्लॉक समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में ग्राम चोपन मैं कोरोना वॉलिंटियर सोहन सिंग ककोडिया के द्वारा ग्राम में covid वेक्सीनेशन महा अभियान दिनाँक 21/06/2021सेप्रातः 10बजे प्रारंभ हो रहा हैं जो 30/06/2021तक महा अभियान चलेगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इस कोविड वेक्सीनेशन महा अभियान में भाग ले व पीले चावल डालकर निमंत्रण दिया गया जन सम्पर्क किया गया। सोशल डिस्टेंस का पालन करने व मास्क वितरण किए और वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर गांव के लोगों को घरों घर जाकर पीले चावल डालकर निमंत्रण देकर प्रेरित किया जा रहा है।

