Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

5 करोड़ के नकली नोट जब्त:मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में खपाते थे जाली नोट, 8 आरोपी गिरफ्तार; नक्सली कनेक्शन की भी आशंका।

Humdard latest update hindi news madhyapradesh 

Fake notes worth 5 crore seized: Fake notes were used in Madhya Pradesh and Maharashtra, 8 accused arrested; Naxalite connection also suspected.




मध्यप्रदेश के बालाघाट में नकली नोट की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट मिले हैं। इनमें 10 से लेकर 2 हजार रुपए के नोट हैं। यह गिरोह बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था। पकड़े गए आरोपियों में 6 बालाघाट और 2 महाराष्ट्र के गोंदिया के हैं। पुलिस को नक्सली कनेक्शन की भी आशंका है। मध्यप्रदेश में संभवत: पहली बार नकली नोट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।


बालाघाट के एसपी अभिषेक तिवारी ने रविवार को बताया कि बैहर और बालाघाट नकली नोटों को खपाने की सूचना लगातार मिल रही थी। दो दिनों तक बैहर पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बालाघाट के छह आरोपियों को 8 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से नकली नोट की सप्लाई होने की बात कही। इसके बाद बालाघाट पुलिस ने गोंदिया पुलिस की मदद से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से नकली नोट की सप्लाई कहां से, कब से कर रहे हैं, जैसे तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।




पिछली घटना से हो सकता है लिंक
गौरतलब है कि मार्च 2021 में बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्की रोड स्थित बम्हनी चौराहे पर पुलिस ने नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहे चार लोगों को 4.94 लाख के साथ गिरफ्तार किया था। एसपी ने कहा कि इस मामले का 5 करोड़ की नकली नोट के मामले से लिंक हो सकता है। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तिवारी ने आशंका जताई कि दोनों मामलों में नकली नोटों का सप्लायर एक ही सरगना या गिरोह हो सकता है।


10 रुपए से 2 हजार तक के नकली नोट
जब्त 5 करोड़ की नकली नोटों में 10 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक की नकली नोट बरामद की है। 2 हजार के नोट ज्यादा हैं। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट बनाने में स्कैनर या कलर प्रिंटर का या अन्य कोई मशीन का इस्तेमाल किया गया है, इस संबंध में जांच की जा रही है।


किरनापुर और गोंदिया से है कनेक्शन
नकली नोट के पूरे कारोबार का नेटवर्क बालाघाट जिले के किरनापुर और गोंदिया जिले से जुड़े होने की जानकारी है। पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए किरनापुर और गोंदिया में जांच में जुटी है।


ये आरोपी गिरफ्तार

  • राहुल पिता घनश्याम मेश्राम ( 25) किरनापुर
  • अनंतराम पिता जंगली पांचे (38) किरनापुर
  • हरिराम पिता रामेश्वर पांचे (33) किरनापुर
  • नन्हूलाल पिता किशन विश्वकर्मा(40) किरनापुर
  • हेमंत पिता आत्माराम ( 40), किरनापुर
  • मुकरू उर्फ मुकेश पिता वकटु तवाड़े (30), गोंदिया
  • रामू उर्फ रामेश्वर पिता रंगलाल मौजे (40), गोंदिया

सप्लाई चेन और सरगना की जांच की जा रही है

एसपी ने बताया कि बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई, जिसमें बालाघाट से 6 और गोंदिया से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। गिरोह के सरगना और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।


3 मार्च को जगदलपुर में मिले थे 7.9 करोड़ के नकली नोट
बालाघाट से करीब 400 किलोमीटर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 3 मार्च को 7 करोड़ 90 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हो चुके हैं। नकली नोटों की इतनी बड़ी खेप जगदलपुर से विशाखापत्तनम पहुंचाई जा रही थी। ओडिशा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक फोर्ड कार से चार ट्रॉली बैग के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। ट्रॉली बैग में 500 रुपए के नोट के 1580 बंडल थे। इसके बाद 11 मार्च को बालाघाट के बैहर से 4 लाख से ज्यादा नकली नोट पुलिस ने बरामद किए थे। अब यहां से 5 करोड़ से ज्यादा नकली नोट बरामद किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad