Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

6.28 लाख करोड़ के पैकेज का हुआ ऐलान, टूरिज्म सेक्टर और छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत |

humdard latest hindi news update national

6.28 लाख करोड़ के पैकेज का हुआ ऐलान, टूरिज्म सेक्टर और छोटे कारोबारियों को मिलेगी राहत




वित्त मंत्री ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और कोविड से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिये नये कदमों का ऐलान किया। जिसमें हेल्थ केयर सेक्टर से लेकर टूरिज्म सेक्टर तक शामिल हैं।

नई दिल्ली 28 जून। कोविड की दूसरी लहर पर नियंत्रणों के संकेतों के बाद सरकार ने आज अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और कोविड से प्रभावित क्षेत्रों को राहत देने के लिये नये कदमों का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने आज कई राहत उपायों की घोषणा की जिसमें हेल्थ केयर सेक्टर से लेकर टूरिज्म सेक्टर तक शामिल हैं।

कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिये योजना: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कोविड प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना की घोषणा की। इस योजना में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 50,000 करोड़ रुपये का ऋण शामिल होगा, जिसका उद्देश्य दूर दराज के क्षेत्रों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को स्थापित करना और मजबूत करना है।

इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना: योजना के तहत अतिरिक्त 1.5 लाख करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है, इस योजना के तहत एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), अन्य क्षेत्रों को बिना किसी गारंटी के कर्ज उपलब्ध कराया गया है।

क्रेडिट गारंटी स्कीम: 25 लाख से ज्यादा लोगों को आर्थिक राहत के लिये माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के जरिये कर्ज देने की योजना। स्कीम 31 मार्च 2022 तक या फिर 7500 करोड़ रुपये की सीमा पूरे होने तक जारी रहेगी।

टूरिज्म को मिलेगा सहारा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को घोषणा की कि पंजीकृत पर्यटक गाइड और अन्य यात्रा और पर्यटन हितधारकों को 100 प्रतिशत गारंटी के साथ ऋण प्रदान किया जाएगा। पैकेज के तहत क्षेत्रीय या राज्य स्तर पर लाइसेंस प्राप्त पर्यटक गाइडों को गारंटी के साथ 1 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा।

पर्यटन मंत्री और राज्य सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 10,700 क्षेत्रीय स्तर के पर्यटक गाइड इस योजना से लाभान्वित होंगे।। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये वीजा दिये जाने की शुरुआत के साथ पहले 5 लाख टूरिस्ट वीजा बिना शुल्क लिये जारी होंगे।


6.28 lakh crore package announced, tourism sector and small businessmen will get relief

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad