Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

7 दिन पहले MP पहुंचा मानसून:बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट से मानसून की जोरदार एंट्री।



मध्यप्रदेश में बीते 10 दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ खुशियों का मानसून आज 7 दिन पहले ही राज्य में प्रवेश कर गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून प्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दोनों तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बीते 10 दिन से मानसून के लगातार सक्रिय होने के कारण यह एक सप्ताह पहले आ गया है। हालांकि इसके पूरी तरह से यह 20 जून तक सक्रिय होने की उम्मीद है। 13-14 जून तक मानसून के इंदौर-भोपाल पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग कब करता है मानसून आने की घोषणा..

मौसम विभाग सभी तरह की बारिश की गतिविधियों के आंकलन के बाद ही मानसून सेट होने की घोषण करता है। इसमें बादलों की स्थिति, हवा और अन्य दूसरे स्टेशनों पर होने वाली बारिश के साथ ही ट्रफ लाइन का बनना आवश्यक होता है। अभी एक ट्रफ लाइन उतरी सीमा सूरत, नादूरबार, बैतूल, मंडला, बिलासपुर, बलांगिर, पुरी से गुजर रही है। इसी के कारण यह बैतूल को टच कर गया है। अब इसके 20 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।

बैतूल के आमला-मुलताई क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई।
बैतूल के आमला-मुलताई क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई।

जुलाई-अगस्त में ज्यादा, सितंबर में कम होगी बारिश

इसे प्री ऑनसेट की बारिश माना गया है। अब तक 10 दिन में ही दोगुना पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक प्रदेश में सामान्यतः 15.7 मिमी (करीब आधा इंच) बारिश होती है, जबकि एक जून से 10 जून की सुबह तक यह 29.3 मिमी (एक इंच से ज्यादा) पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार जून लगभग इसी तरह चलेगा। हालांकि मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश की माने तो जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश होगी, लेकिन सितंबर में अपेक्षाकृत कम बारिश रहेगी। प्रदेश में इस बार सामान्य या इससे अधिक बारिश के आसार हैं




Monsoon reached MP 7 days ago: Strong entry of monsoon from Betul, Chhindwara, Balaghat.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad