Bordehi news
बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर
बोरदेही-- वैश्विक कोरोना माहमारी की दूसरी लहर में भी जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसके तहत लॉकडाउन के चलते मरीज व उनके परिजन अस्पताल पहुंचकर उपचार करा रहें हैं। ऐसे समय में जरूरतमंदों की सेवा के लिए शिक्षक पदाधिकारियों के द्वारा विगत दो माह से लगातार जिले व ब्लाक के कोविड सेंटरों पर घूम घूम कर परिजनों की सेवा कर रहे हैं।शिक्षकों के द्वारा लगातार की जा रही मानव सेवा को देखते हुए आमला निवासी श्रीमती सुशीला बाई सागरे के द्वारा उनके पति स्व गुलाबराव सागरे की स्मृति में अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके परिजनों को भोजन पैकेट व फल वितरित किए गए।इस अवसर पर शिक्षक साथी मदनलाल डढोरे, सुभाष सिंह ठाकुर व ओमप्रकाश साहू ने कहा कि जररुतमंदो के लिए लगातार सेवा करने का काम जारी रहेगा क्योंकि संकट के समय में सेवा ही महान कार्य है साथ ही कहा कि लगभग ब्लाक व जिले में घुम घुम कर 2000 भोजन पैकेट व मास्क वितरित किए गए हैं।इस अवसर पर ललित सागरे,अजय परमार, साहेबराव कोसे व रितेश खंडागले ने कहा कि कोविड सेंटरों पर घूम घूम कर लगातार सेवा करना निश्चित ही सराहनीय पहल है उपस्थित लोगों ने भी इस पुन्य कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया है
Even in this difficult period of Corona epidemic, food packets are being distributed by the teachers to the patients.

