Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना से बचाव हेतु चित्रकला एवं दीवार लेखन के माध्यम से कर रहे जन जागरण।

Amla humdard news



 

आमला।    विकासखंड आमला मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत कार्य कर रही अनेक ग्रामों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां संस्थाएं अपने-अपने ग्रामों में कोरोना वायरस से बचने के लिए दीवार लेखन एवं चित्रकला के माध्यम से लगातार जन जागरण कर रहे हैं ग्राम देवगांव लादी कूटखेड़ी नरेरा इटावा लालावाड़ी बोरी खुर्द एवं अनेक ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां व बीएसडब्ल्यू के कार्यकर्ता एवं सामाजिक संस्था माँ रेणुका  पर्यावरण विकास समिति सभी मिलकर अनेक ग्रामों में जन जागरूकता का कार्य कर रही है जिसमें सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु लोगों को जागरूक करना गमछा एवं मास्क लगाने हेतु अपने आसपास एवं ग्रामों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए व्यक्ति से व्यक्ति 2 गज दूरी नियमित बनाएं रखने के लिए तथा मनरेगा के मजदूरों को दिन में कई बार हाथों को साबुन से बार-बार धोने के लिए मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है एवं जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाना कोरोना वारियर्स डॉक्टर नर्स आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन  का सम्मान करना है एवं प्रशासन से जो दिशा निर्देश दिए गए उनका पालन करवाना आदि कार्य शामिल है जिसमें प्रकाश झरबड़े, जितेंद्र नावंगे, दुर्गेश यादव,जयपाल मोडक,रजनी सोनी, सुखदेव यादव, हरिनारायण चौरसिया, लखन यादव तथा पेंटर कमलेश खातरकर आदि लोगों का सहयोग मिल रहा है।




Public awareness is being done through painting and wall writing to protect against corona.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad