Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अनुसया सेवा संगठन की पहल - पर्यावरण माह के तहत आज द्वारा ग्राम डोहलन में वृक्षारोपण सम्पन्न।

Multai humdard news




अनुसया सेवा संगठन द्वारा पर्यावरण माह के तहत नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में संगठन द्वारा पौधे रोपित कर पालने का संकल्प दिलाया जा रहा है इस अभिया से सभी जुड़कर अपने अपने गाँव मे पौधा रोपण कर रहे हैं अनुसया सेवा संगठन द्वारा पूरे क्षेत्र में 2100 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है जिसमें अनुसया सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि अनुसया सेवा संगठन द्वारा नगर सहित गाँव गाँव मे संगठन के सदस्यों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पौधे रोपित किये जा रहे हैं जिसके तहत आज  ग्राम डोहलन के सदस्यों  नितेश झोड़, अश्विन झोड़, राजेश वाघमारे, अर्जुन झोड़, दुर्गेश झोड़, महेश झोड़, ललित झोड़, नत्थू जोड़ ने प्रथमिक शाला  एवं आँगन वाड़ी केंद  प्रांगण सहित घर के सामने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया व ग्राम के युवा व ग्रामवासियों ने इन पौधों की देख रेख करने का संकल्प लिया अनुसया सेवा संगठन के सदस्यों ने ग्राम वासियों से अपील की की सभी अपने अपने घरों में होने वाले आयोजनों पर एक पौधा लगाकर उनकी देख रेख कर बड़ा करने की अपील की एव अनुसया सेवा संगठन द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण माह में जोभी व्यक्ति पौधे लगाना चाहते हैं वे अनुसया सेवा संगठन से सम्पर्क करें व जो लोग इस अभियान में वृक्षो का सहयोग करना चाहते हैं वे अपनो के नाम से पौधे का सहयोग कर सकते है जिससे उनके नाम के पौधे इस अभियान के तहत रोपित किये जायेगे।


Initiative of Anusaya Seva Organization - Plantation completed in village Dohlan today under Environment Month.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad