Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर स्वयं सेवकों ने किया रक्तदान।

पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर स्वयं सेवकों ने किया रक्तदान। 




मुलताई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मुलताई  खंड मासोद उपखंड प्रभात पट्टन द्वारा आज पृथ्वीराज चौहान की जयंती के अवसर पर प्रभात पट्टन मे रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमे संघ के सह-जिला संघ चालक रामनारायण जी सोनी, जिला प्रचारक गिरीश जी जायसवाल, वीरेंद्र जी खन्ना,सुमित साहु, विश्व हिंदू परिषद के गगन जी साहू ने सर्वप्रथम माँ भारती का पूजन कर दीप प्रजव्वलन किया। तत्पश्चात रक्तदान की शुरुआत कि गयी। जिसमें प्रभात पट्टन सहित क्षेत्र के गांवो के युवाओं व नारिशक्ति ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 22 युनिट  रक्तदान हुआ। संघ से खंड कार्यवाह हिमांशु जी कटारे जी ने बताया कि 18 वर्ष के उपर कोरोना संक्रमण से बचाओं के लिये लगने वाले टीके के बाद 25 दिनों तक रक्तदान नही किया जा सकता। इस कारण कही रक्त की कमी ना हो जाये इस लिये संघ के स्वयंसेवक द्वारा लगातार युवाओं को जाग्रुत कर रक्तदान बस द्वारा रक्तदान का आयोजन कर रहा है इसी क्रम  में 7 तारिख को प्रभात पट्टन में रक्तदान का आयोजन किया गया था।

Volunteers donated blood on the birth anniversary of #Prithviraj Chauhan.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad