Betul News By ✍😷नितिन अग्रवाल
गुमशुदा अक्षय गोहे का शव सघन सर्चिंग कर बैतूल कोतवाली पुलिस ने भयावाड़ी के जंगल से किया बरामद , दो आरोपी गिरफ्तार , दो की तलाश जारी
दिनाँक 28/05/2021 को सूचनाकर्ता निर्मला बाई गोहे पति हरिप्रसाद गोहे नि. कम्पनी गार्डन बैतूल ने रिपोर्ट किया कि उसका बेटा अक्षय उर्फ संजय गोहे उम्र 30 वर्ष दिनाँक 26/05/2021 को रात करीबन 10.30 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया है जो मिल नही रहा है । उक्त सूचना पर थाना कोतवाली बैतूल मे गुम इंसान क्र. 59/21 दर्ज कर जाँच की गई । दौराने जाँच यह तथ्य प्रकाश मे आया कि अक्षय गोहे का भारत भारती निवासी महिला से संबंध है तथा उसी महिला से टिकारी निवासी गुड्डू गरम के भी संबंध है । दिनाँक 26/05/21 को अक्षय गोहे रात्री मे महिला से मिलने के लिये गया था और उसी समय पर गुड्डू गरम यादव भी अपने दोस्त टीनू परते के साथ उक्त महिला से मिलने के लिये आ गया । जहाँ पर अक्षय गोहे एवं गुड्डू गरम का झगड़ा मारपीट हुई थी । श्रीमान एसडीओपी महोदय बैतूल श्री नितेश पटेल के निर्देशन मे टीम गठित कर गुमशुदा अक्षय गोहे की सतत तलाश बैतूल, होशंगाबाद, भोपाल, देवास, इंदौर, शाजापुर, शुजालपुर व परतवाड़ा मे की गई। भारत भारती के रहवासियों, गुमशुदा अक्षय के सम्पर्क मे आये लोगों एवं उक्त महिला तथा उसका साथी योगेश लोनारे से भी लगातार पूछताछ की जा रही थी किन्तु महिला एवं योगेश लोनारे कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करते रहे । किन्तु आज पुनः उक्त दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होने गुड्डू गरम यादव, टीनू परते के साथ मिलकर अक्षय गोहे की हत्या कर जंगल मे ले जाकर गाड़ देना बताया किन्तु यह नही बताया कि वह स्थान कहाँ पर है तथा रात्री का समय का होने से ध्यान नही होना बताया । सबब सूचना के आधार पर झगड़िया एवं भयावाड़ी के जंगलों की सूक्ष्मता से सर्चिंग की गई। सघन एवं लगातार सर्चिंग से ग्राम भयावाड़ी के पास जंगल मे पूर्व से खुदी हुई करीबन 3 फिट गहरी खंती मे गुमशुदा अक्षय गोहे का दफन किया हुआ शव बरामद करने मे पुलिस को सफलता मिली है । मृतक अक्षय गोहे का शव बरामद करने के उपरांत नियमानुसार श्रीमान एसडीएम महोदय बैतूल से शव उत्खनन करने की अनुमति प्राप्त कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परिजनों के समक्ष शव उत्खनन कर पंचायतनामा उपरांत शव का पी.एम. जिला चिकित्सालय बैतूल मे कराया गया है । बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया है । आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201, 120बी, 34 भादवि एवं 3(2)(V), 3(2)(Va) एससी / एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फरार आरोपी गुड्डू गरम यादव एवं टीनू परते की गिरफ्तारी हेतु टीम भोपाल भेजी गई है जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा ।
Breaking News - Betul Kotwali police recovered the body of missing Akshay Gohe from Bhayawadi forest after intensive search, two accused arrested, search for two continues




