Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मृत्यु भोज बंद कर नई पहल शुरू की - पिता की स्मृति में निर्धन बालिकाओं को भोजन करा कर एफडी सौपी

Bordehi news


बोरदेही से हमदर्द न्यूज़ के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर


बोरदेही --  खेड़ली-बजार ग्राम बांगा के जनपद सदस्य ओमप्रकाश यदुवंशी ने सामाजिक बुराई मृत्यु भोज का विरोध करते हुए अपने पिता रक्खन जी यदुवंशी के निधन के पश्चात गंगा पूजन कार्यक्रम में मृत्यु भोज की कुप्रथा को बंद करने की अनुकरणीय पहल की है।उन्होंने अपने पिता के गंगा पूजन कार्यक्रम में श्रृद्धांजलि का छोटा-सा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें कन्या भोज करवा कर गरीब निर्धन नौ बालिकाओं के नाम से पांच पांच हजार रुपए की एफडी बनवा कर प्रमाण पत्र बालिकाओं को सौंप दिए। ओमप्रकाश यदुवंशी ने बताया कि उन्होंने स्वयं सामाजिक बुराई मृत्यु भोज का हमेशा विरोध किया है,आज अपने पिता के गंगा पूजन कार्यक्रम में हमने मृत्यु भोज नहीं दिया। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए कन्या भोज कराया गया तथा गरीब निर्धन बालिकाओं के नाम से एफडी बनवा दी गई है, साथ ही यदुवंशी महासभा जिला बैतूल के जिला सचिव लेखराम यदुवंशी शिक्षक को इकतीस हजार रुपए नगद राशि सामाजिक कार्यक्रम हेतु सौंपी है।उन्होंने आगे बताया कि अपने पिता की स्मृति में फलदार, छायादार पांच पौधे भी रोपित किए गए हैं तथा उनके वृक्ष बनने तक सुरक्षा का संकल्प लिया गया है।जनपद सदस्य ओमप्रकाश यदुवंशी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश देते हुए सभी सामाजिक बंधुओं से, क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि हम सभी मिलकर प्रचलित सामाजिक कुप्रथा मृत्यु भोज को बंद करके उक्त राशि से गरीब निर्धन लोगों का सहयोग करें तथा इस कुप्रथा को बंद करें।




#Started a #new_initiative by stopping the #death_feast - FD handed over food to poor #girls in memory of father

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad