Multai latest update hindi news humdard
Tree plantation was done in the diet of Prabhat Pattan under Environment Month. The campaign is being run by Anusya Sewa Sangathan, Multapi.
मुलताई। अनुसया सेवा संगठन मुलतापी द्वारा कोरोना महामारी मे हुई ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए आने वाले समय के लिए संगठन द्वारा पर्यावरण माह के तहत अधिक से अधिक ऑक्सीजन रूपी पौधे रोपित करने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अनुसया सेवा संगठन लोगो को सीधे वृक्षो से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है लोगो को पेड़ो को अपने परिवार का सदस्य व अपना मित्र मानकर पालने का संकल्प दिलाया जा रहा है संगठन द्वारा सतत जग जग वृक्षारोपण किया जा रहा है जिसमे अनुसया सेवा संगठन द्वारा मुलताई विकाश खंड के ग्राम पट्टन के डाइट में पंडित हर्षित शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान से वृक्ष देवता व धरती माता की पूजा अर्चना कराके वृद्ध रूप में सुरक्षित वृक्षारोपण किया इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डाइड के प्राचार्य श्री के. आर. अड़लक जी एवं श्रीमती सरिता आण्डे व्याख्याता एव अंकुर धोटे, व सभी शिक्षकों के द्वारा इन पौधों के पालन पोषन का संकल्प लिया व साथ ही डाइट प्रभात पटट्न के प्राचार्य श्री के. आर. अड़लक जी एवं श्रीमती सरिता आण्डे व्याख्याता द्वारा सभी से निवेदन किया गया कि आप सभी अपने अपने द्वारा भी गाँव गाँव मे वृक्षारोपण कर उनको पालने का संकल्प ले और इन पौधों को सुरक्षित स्थानों पर वृक्षारोपण करने का निवेदन किया गया अनुसया सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि अनुसया सेवा संगठन द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण माह के तहत प्रति दिन नगर सहित गाँव गाँव मे सुरक्षित स्थानों का चयन कर वृक्षारोपण किया जा रहा है और सभी को जागरूक किया जा रहा है कि अपने नगर व ग्राम को स्वच्छ व हरियाली युक्त बनाना हम सभी का प्रथम कर्त्तव्य है और सभी गांव गांव के लोग संगठन से जुड़ते जा रहे हैं और अपने ग्राम को स्वयं के द्वारा हरा भरा बनाने में लग रहे है अनुसया सेवा संगठन का नगर व ग्राम को हरा भरा बनाने का अभियान को सभी जगह सफलता मिल रही हैं।
इस कार्यक्रम में अनुसया सेवा संगठन के कृष्णा साहू,श्री अंकुर धोटे,श्री पी. एन. बारस्कर (लेखा पाल),कु. दीक्षा सोनी,करुणा धोटे, अंजली, सोनम, कृति देशमुख, नेहा सोलंकी, रोसनी लिखितकर सुनीता परखे, नीता बनाईत , एवं अभिषेक बचले,दिलीप साहू, गोविंद पवार,रवि साहू,बलराम मोरले, पवन साहू ,शैलेश मानेकर, शुभम ,पंकज ओमकार, दीपेंद्र चौहान, अजय धुर्वे, कमलेश, सतीष कमरे, प्रवीण साकरे आदि उपस्थित रहे


