आमला में धरती के आबा क्रांतिकारी वीर बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।
आमला से हमदर्द न्यूज़ के लिए नितेश साहु की खबर।
आमला। आज दिनाँक 09 जून 2021 को क्रांतिकारी वीर बिरसा मुण्डा की 121 वीं पुण्य तिथि पर आकास (आदीवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन) के द्वारा श्रध्दांजलि अर्पित की गई ! 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड मे जन्मे बिरसा मुण्डा ऐसे महान क्रांतिकारी वीर थे जो अंग्रेजों को नाकों चने चबा दिये थे ! धनुर्विद्या मे निपुण इस महान क्रांतिकारी को अंग्रेजों द्वारा राँची झारखण्ड के जेल मे ज़हर दे दिया गया था ! जिस से 09 जून 1900 को शहीद हो गये !
इस महान योध्दा का नाम भारत के इतिहास मे सदैव के लिये अमर हो गया ! आमला के आकास संगठन के कुछ सदस्यों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आमला मे स्थित बिरसा मुण्डा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांकेतिक तौर पर श्रध्दांजलि अर्पित की ! इस मौके पर उपिस्थित रहे - ब्लॉक अध्यक्ष - श्री अशोक धुर्वे जी, संरक्षक -पूर्व वि.ख.शि.अधिकारी एस.डी.वरकड़े ,कार्यकारिणी उपाध्यक्ष नत्थु उइके, देवानंद धुर्वे ,घनश्याम मर्सकोले, मेकचंद उइके मीडिया प्रभारी विजया सोनारे ,कैलाश सलाम राजू उइके, रिंदो धुर्वे ,रेखा धुर्वे ,संगीता धुर्वे !
In Amla, the Aaba revolutionary of the earth, Veer Birsa Munda was remembered by paying floral tributes.


