आठनेर से हमदर्द न्यूज के लिए अनूप शिंदे की खबर
आठनेर । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में कार्य करने वाले कोरोना वालेंटियरो को आज जनपद पंचायत आठनेर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी केदार राजोरिया के द्वारा मै कोरोना वालेंटियर किट का वितरण किया गया। किट का वितरण करते हुए श्री राजोरिया जी ने कहा कि वॉलिंटियर ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा किए जा रहे जन जागरूकता के कार्यक्रम प्रशंसनीय है। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि कोरोना वालेंटीयर अपने क्षेत्र में अपनी वेशभूषा से अलग ही पहचान में आए इसलिए यह किट उनको प्रदान की गई है।जिससे उनको सारे क्षेत्र में कार्य करते हुए समस्या ना हो तथा उनका उत्साहवर्धन हो सके और वह अपने क्षेत्र में और सक्रिय होकर कार्य कर सकें। कोरोना वालेंटियर तथा मेंटर गोवर्धन राने ने सभी वालेन्टियरो से अपील करते हुए कहा कि हम सभी अपने क्षेत्र में कोरोना को हराने के लिए हम संभव प्रयास करे। मेंटर आशुतोष सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज विभिन्न ग्राम पंचायतों के 40 कोरोना वालेन्टियरो को यूनिफॉर्म कीट का वितरण किया गया।
Corona kit distributed to Corona Volunteer by Athner Janpad Panchayat CEO.

