Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

पर्यावरण दिवस पर मुलताई में गायत्री परिवार द्वारा किया गया पौधारोपण। आंगनवाड़ीयो में बनाएंगे पोषण वाटिका।

Multai news



मुल्ताई। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार पूरे देश में गायत्री परिजन वृक्षारोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दे रहे हैं गायत्री परिवार मुलताई द्वारा शारदा नगर सुभाष वार्ड आंगनवाड़ी रेलवे कॉलोनी में पौधों का रोपण किया गया तरु मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ को अपना सच्चा मित्र मानकर का रोपण कर उसे पालने की जिम्मेदारी सभी परिजनों ने ली है अंतिम संस्कार के लिए जो लकड़िया उपयोग में आती है वह कर्ज पहले ही चुका दे इसलिए प्रत्येक मानव ने अपने जीवन में कम से कम 11 पेड़ लगाना चाहिए यह उद्देश्य तरु मित्र कार्यक्रम का है गायत्री परिवार के ट्रस्टी sanju barode आंदोलन प्रभारी घनश्याम साहू गिरवर प्रजापति यादव निंबालकर रामदास देशमुख गौरी सूर्यवंशी ने सहयोग कर आज 11 पौधों का रोपण किया गायत्री परिवार वृक्षारोपण कर पर्यावरण का शुद्धिकरण करने का कार्य सदा करते रहता है।

      सुभाष वार्ड आंगनवाड़ी मैं अरोरा मैडम ने गायत्री परिवार के सदस्यों का अभिनंदन कर इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने बताया  की प्रत्येक आंगनवाड़ी में पोषण वाटिका का निर्माण किया जाएगा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad