बोरदेही से हमदर्द न्यूज के लिए सूर्यप्रकाश शेठे की खबर
बोरदेही- ग्राम उमरिया मैं स्वच्छता को लेकर एवं ग्राम के कुछ मुद्दों पर समाजसेवी पवन सिंह (साहब जी) एवं किशन सिंह बघेल एवं ग्राम के युवा साथियों द्वारा ग्राम उमरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया इस अभियान के मुख्य उद्देश्य ग्राम की आंतरिक सड़क का चौड़ीकरण एवं गंदे पानी की नाली निकासी एवं स्वच्छता एवं कोरोना महामारी के प्रति ग्राम के लोगों को जागरूक कराया गया आप सभी आगे आकर इस कार्य में आपका अमूल्य योगदान दे एवं आप सभी युवा मुझे आपके सुझाव से अनुग्रहित करें इस माध्यम से हम हमारे ग्राम उमरिया में कुछ सुव्यवस्थित सुधार प्रणाली लाने के प्रयास तो कर सकते हैं जिससे हमारा जीवन व्यवस्थित हो जाएगा एवं हमारी आने वाली पीढ़ी एक सुव्यवस्थित ग्राम में अपना जीवन यापन कर हमारी सराहना करेगी आओ सब मिलकर हमारे ग्राम उमरिया को एक आदर्श एवं सुव्यवस्थित ग्राम बनाने का संकल्प लें ऐसे विचारों के साथ ग्राम उमरिया के समाजसेवी पवन सिंह साहब जी ने अपने ग्राम में स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जिसमें नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर प्रेरित किया गया
In village Umaria, young friends gave a message about cleanliness, public awareness campaign running in the village.

