ग्राम पंचायत भवन खामखेड़ा में किया गया पौधारोपण, हर वर्ष पौधे लगाने हेतु संकल्प लिया गया |
हिरदागढ़ से अशोक आरसे की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत खामखेड़ा भवन में पर्यावरण को सरंक्षित करने हेतु अनिल (प्रियंका आरसे), अशोक आरसे एवम अंशुल नागवंशी भैयालाल वाड़ीवा द्वारा अशोका,इमली, एवम आंवला, के पौधे लगाये गए साथ ही हर वर्ष पौधे लगाने हेतु संकल्प लिया गया!
अनिल आरसे जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान हो या पशु-पक्षी हर किसी को आक्सीजन की जरूरत होती है। बिना आक्सीजन के व्यक्ति एक क्षण भी नहीं जीवित रह सकता है इसलिए आक्सीजन बनाने के लिए पौधों का होना अत्यंत आवश्यक है। इसकी महत्ता को हर किसी को समझना होगा। जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। जिंदगी के हर मोड़ पर पौधों की जरूरत पड़ती है। चाहे वह हवा की हो, पानी की हो, छाया की हो या फिर उसके फल व लकड़ी की बात हो।
वर्तमान समय मे कोरोना वायरस के चलते देखा गया कि पेड़ पौधे कितने ज्यादा महत्वपूर्ण भूमीका निभाते है
पंचायत भवन में उपस्थित जनता को समझाया गया पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने महत्व रखते हैं।
Plantation done in Gram Panchayat Bhawan Khamkheda, resolution was taken to plant saplings every year.

