Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना के प्रति जागरूक करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आरोग्य रथ

athner news




आठनेर से हमदर्द न्यूज़ के लिए अनूप शिंदे की खबर

आठनेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा संचालित आरोग्य रथ को विकासखंड चिकित्सालय पूजन उपरांत झंडी दिखाकर रवान किया आरोग्य रथ से दूरस्थ अंचलों में मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणजनों को चिकित्सकीय परामर्श, कोविड- 19 परीक्षण, दवाई किट इत्यादि का वितरण होगा। अब चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर आरोग्य रथ कोरोना नियंत्रण के लिए आठनेर तहसील में भ्रमण करेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आठनेर इकाई ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने ग्रामीणों को जागरूक कर कर रहे हैं। झंडी दिखाते समय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गण मधुसूदन अमरूते, कैलाश आजाद, प्रमोद पिपरोले, सूरज राठौर, विजय गायकवाड़, संजय सोनी, निखिल सोनी आशुतोष सिंह चौहान, गोवर्धन राणे, दीपक बारपेटे, सूरज कनाठे, रवि तरकसवार आठनेर के विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ऋषि माहोर, सुमित पट्ट्या खंड कार्यवाह पवन रायपुरे मौजूद थे।

Will make aware about corona
Arogya Rath of Rashtriya Swayamsevak Sangh

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad