Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

इंदौर, रायसेन, धामनोद, भिंड तथा सांची विधानसभा क्षेत्र के किसानों के करोड़ों रूपये लेकर व्यापारी फरार। किसान संघर्ष समिति ने मंडी बोर्ड से भुगतान कराने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन।

इंदौर, रायसेन, धामनोद, भिंड तथा सांची विधानसभा क्षेत्र के किसानों के करोड़ों रूपये लेकर व्यापारी फरार

धामनोद मंडी में किसानों की लूट के खिलाफ आंदोलन का आज तीसरा दिन

किसान संघर्ष समिति ने लूट के शिकार किसानों को रायसेन जिले की तरह मंडी बोर्ड से भुगतान कराने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र।




       किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवंं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि किसान आंदोलन के आज 195 दिन हो गए है। लेकिन कुछ लोग किसान आंदोलन पर सवाल उठाते है कि सरकार ने किसानों के हित में तीनों कृषि कानून बनाए है फिर भी किसान आंदोलन क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नये कानून के तहत व्यापारियों को मंडियों के बाहर उपज खरीद की छुट मिल गई है जिससे देशभर में कई मंडियों के बंद होने के चलते किसानों को मंडी के बाहर अपनी उपज बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में व्यापारियों द्वारा धामनोद के 108 किसानों  के एक करोड़ से अधिक रूपये, इंदौर के 186 किसानों से 2 करोड़ 86 लाख रूपये, सांची विधानसभा क्षेत्र के 107 किसानों से 73 लाख 38 हजार रूपये तथा भिंड मे 791 क्विंटल 10 किलो आनाज का 29 लाख 97 हजार 836 रूपये का अनाज खरीदी में धोखाधड़ी की गई।
 उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की उपज की खरीद होती तो किसानों की इतनी बड़ी लूट नहीं होती। वे आश्वस्त रहते कि उनको भुगतान निश्चित तौर पर होगा।
 किसान संघर्ष समिति ने व्यापारियों द्वारा किसानों से की गई लूट की कड़े शब्दों में निंदा की है तथा धामनोद मंडी में चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है।
  किसान संघर्ष समिति द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र भेजकर धामनोद, इंदौर , सांची तथा भिंड के किसानों से धोखाधड़ी करने वाले व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही कराने तथा रायसेन जिले की तरह मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड से भुगतान कराने के आदेश जारी करने की मांग की है । 
     मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया कि धामनोद मंडी के 108 से अधिक किसानों ने 20-30 अप्रैल के बीच गेंंहू, डॉलर चना, मक्का एवं अन्य फसल मंडी में बेचने ले गए थे। मंडी में व्यापारी गोविंदा उर्फ अंकुर पिता सतीश कांसल, सतीश पिता सीताराम कांसल , मयूर पिता सतीश कांशल निवासी एबी रोड ने सौदा पत्रक के आधार पर किसानों से एक करोड़ से अधिक रूपये के अनाज की खरीद की थी तथा भुगतान किसानों के खाते में आरटीजीएस करने का कहा। तय समय सीमा में किसानों ने बैंक में जाकर जानकारी ली तब उनके खाते में पैसा नही आने पर व्यापारियों के घर पंहुचे लेकिन व्यापारियों के घर पर ताला लगा हुआ मिला। निराश किसानों ने धोखाधड़ी की शिकायत धामनोद के विधायक तथा थाने में की । धामनोद पुलिस ने किसानों की शिकायत पर तीनों  व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का  प्रकरण तो दर्ज किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
    प्रशासन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करने तथा भुगतान नही होने से नाराज किसानों ने  परिजनों के साथ धामनोद मंडी के गेट पर 7 जून से धरना शुरू किया । धरना स्थल पर शाम तक समस्या सुनने कोई अधिकारी नहीं पंहुचा तब किसानों ने परिजनों के साथ मंडी प्रांगण में ही रात गुजारी। आज तीसरे दिन भी धामनोद मंडी में किसानों का धरना जारी रहा।
    इसी तरह इंदौर  जिले 186 किसानों का 2 करोड़ 86 लाख रूपये ,  सांची विधानसभा क्षेत्र के 107 किसानों का 73 लाख  38 हजार रूपये तथा भिंड के किसानों से  791 क्विंटल 10 किलो अनाज का 29 लाख 97 हजार 836 रूपये के भुगतान की राशि लेकर व्यापारी फरार हो गए है।
    रायसेन जिले में व्यापारियों द्वारा 15 नवंबर 2018 से 15 मार्च 2019 तक 235 किसानों को  दो करोड़ से अधिक रूपये के अनाज  विक्रय का भुगतान नही किया गया था। भुगतान नहीं करने के मामले में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने रायसेन कलेक्टर के प्रस्ताव पर रायसेन मंडी को मंडी बोर्ड/ स्थाई निधि से भुगतान करने के आदेश जारी किए है।
             
    भागवत परिहार
कार्यालय प्रभारी, किसान संघर्ष समिति कार्यालय- मुलतापी 9752922320

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad