Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मौत की सेल्फी - MBBS स्टूडेंट को एक फोटो उसे मौत तक ले गई, क्लिक होने से पहले ही चली गई जान।

Mp indore humdard news india




इंदौर। यह दर्दनाक हादसा इंदौर के राजेंद्रनगर इलाके में शनिवार रात को सामने आया है। जहां 21 साल की नेहा आरसे अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। दोनों घूमते-घूमते राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे और सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान नेहा का ओवरब्रिज से पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। 

इंदौर 13 जून। सोशल मीडिया के युग में सेल्फी का क्रेज आजकल के युवाओं में हावी है। इसके चलते कई लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं और अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ता है। 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां सेल्फी लेते समय एक MBBS स्टूडेंट लड़की के साथ बड़ा हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।

फोटो क्लिक होने से पहले ही चली गई जान

दरअसल, यह दर्दनाक हादसा इंदौर के राजेंद्रनगर इलाके में शनिवार रात को सामने आया है। जहां 21 साल की नेहा आरसे अपने भाई के साथ घूमने निकली थी। दोनों घूमते-घूमते राजेंद्र नगर रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे और सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान नेहा का ओवरब्रिज से पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं बच सकी।

लॉकडाउन में घर आई थी  MBBS स्टूडेंट

मृतक लड़की सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में MBBS की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते दो महीने पहले वह अपने घर इंदौर आई हुई थी। नेहा के पिता राजेंद्र आरसे पॉली हाउस चलाते हैं। बताया जाता है कि हादसे से पहले उसका भाई दुकान पर सामान लेने गया। इसी दौरान युवती सेल्फी लेने लगी।

Selfie of Death - A photo of an MBBS student took him to death, died before it was clicked.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad